फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A young man died after being hit by a speeding vehicle, his wife is in critical condition.

Azamgarh News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी की हालत नाजुक

Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding vehicle, his wife is in critical condition.
मृतक अभय मौर्य (फाइल फोटो)। संवाद
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी निवासी अभय मौर्य (36) शुक्रवार को अपनी पत्नी शशिकला (34) के साथ बाइक से आजमगढ़ आए थे। काम निपटाने के बाद दोनों शाम को लौट रहे थे। इसी दौरान धनछुला (जमीन हरखोरी) गांव के पास लाटघाट की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी लाटघाट ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने अभय को मृत घोषित कर दिया। वहीं शशिकला की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अभय दो पुत्रों का पिता था और चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई महेश ने जीयनपुर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दी है। प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed