फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A year ago, he had eloped with his wife in Noida, body found hanging from a tree.

Azamgarh News: एक साल पहले विवाहिता को लेकर भगा ले गया था नोएडा, पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 09 Oct 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
A year ago, he had eloped with his wife in Noida, body found hanging from a tree.
महराजगंज/बलरामपुर। महराजगंज के देउरपुर रोड स्थित कोलहटा कमाल (चमरु) गांव के सिवान में मंगलवार सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने शिनाख्त अभिषेक निषाद (20) गांव खलीफतपुर थाना कप्तानगंज के रूप में की। युवक बिना किसी को सूचना दिए ही एक वर्ष पूर्व फरार हो गया था। उसकी मां ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

कोलहटा गांव के लोग रोज की भांति सुबह उठकर सिवान की ओर गए। तभी एक व्यक्ति की नजर शीशम के पेड़ पर लटक रहे शव पर पड़ी। उसने जानकारी अन्य लोगों को दी। देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची टीम ने शव को नीचे उतरवाया और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। मृतक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खलीफतपुर गांव निवासी अभिषेक निषाद (20) के रूप में की। मृतक की मां गुड़िया ने बताया कि अभिषेक तीन साल से नोएडा में रहकर पीओपी का काम करता था। घर बिना बताए कब आया यह नहीं पता। कुछ लोगों से पता चला तो वह पहचान करने यहां आई। मां ने बताया कि एक विवाहिता से उसके नाजायज संबंध थे। जिसे लेकर एक साल पहले नोएडा भाग गया था। विवाहिता के पति ने पचास हजार रुपये की मांग भी की थी। बताया कि उसके पुत्र ने फांसी नहीं लगाई है। उसकी हत्या हुई है। पिता चंडीगढ़ में रहकर पेंटर का काम करता है। मृतक चार भाई में दूसरे नंबर पर था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि युवक की पहचान हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed