फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman who went for treatment died in a road accident

Azamgarh News: इलाज कराने गई महिला की सड़क हादसे में मौत

Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A woman who went for treatment died in a road accident
अतरौलिया। 100 शैय्या अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को बुधवार की दोपहर सड़क पार करते हुए एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करी 11:30 बजे 100 शैय्या अस्पताल के सामने नेशनल हाईवे को पार करते समय महिला को अंबेडकर नगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। धक्का मारने के बाद अज्ञात वाहन सवार आजमगढ़ की तरफ फरार हो गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नरसिंह ने गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी 100 शैय्या अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीआरवी 5014 पुलिस, उपनिरीक्षक पवन शुक्ला, उप निरीक्षक मो. शाहिद खान भी घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतका की पहचान के लिए स्थानीय ग्राम प्रधान व सोशल मीडिया का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान थाना क्षेत्र के अतरौलिया निवासी राहुल सिंह ने मृतका की पहचान अपनी बुआ सीमा सिंह पुत्री सूर्य नारायण सिंह 55 वर्ष निवासी तिघरा टप्पा नेउरी थाना बसखारी अंबेडकर नगर के रूप में की। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed