फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman was duped of Rs 30,000 in cash and jewellery worth lakhs in the name of exorcism

Azamgarh News: झाड़-फूंक के नाम पर महिला से 30 हजार नकदी व लाखों के गहने ठगे

Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 30,000 in cash and jewellery worth lakhs in the name of exorcism
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा फूलपुर स्टेट बैंक के पास झाड़-फूंक के नाम पर ठगों ने 30 हजार की नकदी सहित लाखों के गहने पार कर दिए। जब तक महिला को उसके ठगने का आभास होता, तब तक देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा फूलपुर स्टेट बैंक निवासी राजकुमार साव (बिहारी) की पत्नी आशा देवी शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे घर से बगल वाली गली में कूड़ा फेंकने गई थी। यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने एक मंदिर का पता पूछते हुए आशा देवी को रोक लिया व अपने आप को तांत्रिक बताते हुए आशा देवी के घरेलू मामलों की जानकारी दी। जिसमें एक बहू से चल रहे विवाद व चलने में असमर्थ 10 वर्षीय पोते को ठीक करने का हवाला दिया। झाड़-फूंक के नाम पर घर के सोने के गहने को घर में बिना किसी को बताने की बात कही।
विज्ञापन

उसी समय दो अन्य ठग भी तांत्रिक को पहचानने का नाटक करते हुए पहुंचे और साधु तांत्रिक को पहुंचा हुआ बताया। इसके बाद महिला उनके झांसे में आ गई। वह घर में किसी को बिना बताए सभी गहने लेकर अपने घर के पीछे वाली गली में पहुंची। यहां महिला को भ्रमित कर साधुओं ने झोले के गहने को बदल दिया और वापस देते हुए कहा कि इसे पूजा वाले स्थान पर रख दो और पोते को दर्शन कराकर 10 मिनट बाद इसे खोलना। ऐसा करने के बाद महिला ने जब गहनों की पोटली को खोलकर देखा तो उसमें ईंट और पत्थर थे। पीड़िता के पति राजकुमार साव ने फूलपुर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। फूलपुर कोतवाल सच्चिदानंद ने बताया कि पुलिस घटना की जांच करते हुए कई सीसीटीवी फुटेज वह अन्य सबूत जुटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed