फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman was defrauded of Rs 4.90 lakh through a WhatsApp link

Azamgarh News: व्हाट्सएप लिंक भेज युवती से 4.90 लाख की ठगी

Thu, 18 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A woman was defrauded of Rs 4.90 lakh through a WhatsApp link
आजमगढ़। कोतवाली क्षेत्र से साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। आसिफगंज पुरानी कोतवाली निवासी प्रदीप नारायण सिंह ने थाना कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी पुत्री श्रुति सिंह को व्हाट्सएप लिंक के जरिए गुमराह कर लाखों रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनकी पुत्री के मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप लिंक आया था। बातचीत के दौरान ठगों ने उसे झांसे में लेकर मानसिक रूप से प्रभावित किया और उसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा स्थित खाते से अलग-अलग नामों पर कुल 4 लाख 49 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इस प्रकार कुल 4 लाख 90 हजार रुपये की ठगी की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है और साइबर सेल की सहायता से ठगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed