फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A woman returning home with her husband after taking medicine died in a road accident

Azamgarh News: दवा लेकर पति संग घर लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत

Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A woman returning home with her husband after taking medicine died in a road accident
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव निवासी एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह अपने पति के साथ दवा लेकर बाइक से घर लौट रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक सेनपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह अपनी पत्नी अमृता सिंह (28) को बसखारी से दवा दिलाकर सोमवार को बाइक से घर लौट रहे थे। वह जैसे ही सौ शय्या जिला चिकित्सालय के सामने तिराहे पर पहुंचे, तभी एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमृता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पवन को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत पास के अमर शहीद राजा जयलाल सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने अमृता सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अतरौलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच कर रही है। अमृता सिंह दो बच्चों की मां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed