फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A vicious criminal running an illegal arms factory arrested arms and construction material recovered

Azamgarh News : अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाले एक शातिर अपराधी गिरफ्तार, असलहा और निर्माण सामग्री बरामद

Thu, 27 Feb 2025 06:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 27 Feb 2025 06:30 PM IST
सार

अवैध असलहा फैक्ट्री चलाने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने इसके पास से असलहा निर्माण की सामग्री और तैयार देसी हथियार पकड़ा गया। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
A vicious criminal running an illegal arms factory arrested arms and construction material recovered
पकड़ा गया अवैध असलहा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

तहबरपुर थाना पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में बृहस्पतिवार को अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से सात पूर्ण निर्मित तमंचा, तीन अर्ध निर्मित तमंचा (बाडी), एक मिश कारतूस, छह नाल अर्धनिर्मित व तमंचा व कारतूस बनाने में लगने वाले कुल 167 सामान व औजार बरामद किया। 

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार, उनि लोकेणमणि त्रिपाठी को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि असलहों का अवैध फैक्ट्री चल रही है। पुलिस ने बताए हुए स्थान पर जा धमकी। वहां से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटिया गांव निवासी लालधारी बताया। पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से अवैध असलहा बनाने का अकेले कार्य करता है। कई बार असलहा फैक्ट्री व असलहा में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ वर्षों सें काम छोड़ दिया था लेकिन रोजी रोटी में दिक्कत होने के कारण पुन: बनाने का काम शुरू कर दिया था। ये सब बनाने का सामान कबाड़ी की दुकान से अपने काम लायक लोहे की पाइप एवं अन्य सामान चुनकर खरीद लेता था और रात के समय जब सब लोग सो जाते थे तो धीरे-धीरे अपने घर में ही बनाने का काम करता था और अच्छे दाम मिलने पर बनाए गए असलहों को बेच देता था।


बरामद हुए ये सामान : पुलिस ने आरोपी के पास से पांच पूर्ण निर्मित तमंचा, दो पूर्ण निर्मित पुराना तमंचा, एक कारतूस, तीन अर्ध निर्मित तमंचा व छह नाल अर्धनिर्मित व तमंचा बनाने में लगने वाले कुल 167 सामान व औजार (एक ड्रिल मशीन व 10 ड्रिल मशीन का बीट (वर्मा), दो ड्रिल मशीन का पाना, एक ग्राइंडर मशीन व ग्राइंडर मशीन का रेगमार्क छह, सरिया काटने का डिस्क छह, एक ठीहा के साथ बाका, एक पांच किग्रा का बाट, एक पिलास, एक बड़ा हथौड़ा, एक छोटी हथौड़ी व रेती छोटा व बड़ा छह, दो सड़सी व एक आरी, आरी का ब्लेड सही, टूटा कुल 13, दो पेचकस, चार स्प्रिंग, चार छेनी व एक सुम्मी, एक नाल का होल सेट करने वाला ठासा, पांच चूड़ी काटने वाला टप, कील छोटा बड़ा कुल 95, एक बिजली का बोर्ड तार बरामद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed