फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A vehicle thief arrested with two stolen bikes and a pistol

चोरी की दो बाइक व तमंचा संग एक वाहन चोर गिरफ्तार

Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
A vehicle thief arrested with two stolen bikes and a pistol
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की दो बाइकों के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई, वहीं उसका साथी मौके से भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली पुलिस शनिवार की शाम क्षेत्र भ्रमण पर थी और वांछितों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की दो बाइक चोर बैठौली पुलिया के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। इसी सूचना पर शहर कोतवाल केके गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां दो युवक अलग-अलग बाइकों के साथ खड़े थे। पुलिस के पहुंचने पर एक युवक ने असलहा निकाल कर पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया और फिर दोनों पैदल ही भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों को दौड़ाया। एक युवक तो पकड़ लिया गया जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में सफल हो गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम जमशेद उर्फ लल्ला पुत्र दीन मोहम्मद निवासी पहाड़पुर थाना कोतवाली बताया। मौके से पुलिस ने दो बाइक भी बरामद किया जो चोरी की थी। वहीं जमशेद की तलाशी लेने पर उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। कड़ाई से पूछने पर उसने अपने फरार हुए साथी का नाम जावेद पुत्र आबिद निवासी आसिफगंज थाना कोतवाली बताया। फरार बाइक चोर की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed