फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A total of 57 candidates filed nomination for the ten vis seats of the district

सबसे अमीर प्रत्याशी हैं एआईएमआईएम शाह आलम जमाली

Wed, 16 Feb 2022 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 10:37 PM IST
विज्ञापन
A total of 57 candidates filed nomination for the ten vis seats of the district
जिले के सबसे अमीर प्रत्याशी के रुप में मुबारकपुर सीट से नामांकन दाखिल करने वाले शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली है। इनकी कुल चल संपत्ति डेढ़ अरब है। बसपा से इस्तीफा देने के बाद सपा के टिकट की उम्मीद लगाए थे लेकिन सपा से टिकट न मिलने पर एआईएमआईएम के टिकट पर तीसरी बार विधायक बनने के लिए वे मुबारकपुर विस सीट से ही मैदान में कूद पड़े है।
विज्ञापन

मुबारकपुर विधान सभा सीट अब तक ज्यादातर बसपा के पास ही रही है। 2012 व 2017 के चुनाव में इस सीट से बसपा प्रत्याशी के रुप में शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने जीत दर्ज किया। कुछ कारणो से उन्होंने विधान सभा चुनाव की घोषणा के पूर्व ही बसपा का दामन छोड़ दिया और सपा मुखिया अखिलेश यादव से मिल कर मुबारकपुर सीट से टिकट की उम्मीद लगाए रखे। लेकिन अंत तक उन्होंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता नहीं ग्रहण किया। सपा ने भी आखिर समय तक उन्हें आश्वासन ही दिया और अंतत: पूर्व के चुनाव में प्रत्याशी रहे अखिलेश यादव को ही टिकट दे दिया। जिस पर शाह आलम ने एआईएमआईएम के टिकट पर बुधवार को मुबारकपुर विस सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के साथ प्रस्तुत हलफनामे के अनुसार उनके पास 1.57 अरब की चल व 11.37 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसके अलावा इन पर 3.06 करोड़ की देनदारी भी है। हथियारों की बात की जाए तो इनके पास एक पिस्टल व एक राइफल भी है। जमाली कई कंपनियों मालिक व स्कूलों के संस्थापक-प्रबंधक भी है। इनकी पत्नी के पास 62.50 ग्राम सोना व 5.50 किग्रा चांदी भी है। अन्य मूल्यवान वस्तुओं में 1.50 लाख का सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed