फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A total of 24 complaints came in women's public hearing, ten were resolved on the spot

महिला जनसुनवाई में आई कुल 24 शिकायतें, दस का मौके पर निस्तारण

Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
A total of 24 complaints came in women's public hearing, ten were resolved on the spot
राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन के सभागार में महिला जनसुनवाई हुई। इस दौरान महिला उन्होंने घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद व धोखाधड़ी आदि से संबंधित शिकायतें सुनीं। कुल 24 शिकायतें पड़ी जिसमें मौके पर दस प्रकरण का निस्तारण कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित में गुरुवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने महिलाओं से जुड़े मामले जैसे घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, धोखाधड़ी आदि की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल शिकायतकर्ताओं द्वारा कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, जो घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, धोखाधड़ी आदि से संबंधित थी। जिसमें से उन्होंने मौके पर ही 10 प्रकरण को दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर प्रकरण का निस्तारण करा दिया। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिए कि उक्त प्रकरणों पर त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रकरणों का भेजना सुनिश्चित करें, जिससे उक्त प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी ने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नंबर- 6306511708 पर अपने शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड लगाते हुए भेज सकती है, जिस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह व्हाट्सअप नंबर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा। इसी के साथ ही मोबाइल नंबर 7839930410 पर भी कोई भी पीड़ित महिला शिकायत पत्र के साथ आधार कार्ड भेज सकती है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह, एसीएमओ डॉ. एके सिंह, महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed