फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A teenager who went to take a bath in a pond died by drowning

Azamgarh News: पोखरे में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Wed, 19 Jun 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take a bath in a pond died by drowning
बरदह। थाना क्षेत्र के बक्सपुर ग्राम निवासी मोहम्मद जाकिर गांव के बच्चों के साथ मंगलवार की दोपहर नुवावां पोखरा में नहाने गया था। नहाते समय बच्चे गहराई में चले गए। जिसमें जाकिर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एक तरफ जहां लोग बकरीद की खुशियां मनाने में मशगूल थे वहीं दूसरी ओर बक्शपुर गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर जाकिर अपने साथियों के साथ नहाने के लिए नुवावां के पोखरे में गया था। पोखरे के नहाने के दौरान बच्चे काफी अंदर तक चले गए। जाकिर को डूबता देखकर अन्य बच्चे मदद के लिए चिल्लाते हुए वहां से भागे। शोर सुनकर अगल-बगल के ग्रामीणों और परिजनों ने पोखरे में जाकिर की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही बरदह थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed