{"_id":"68fd132a9d925b34320ae910","slug":"a-technician-died-from-electrocution-while-going-to-switch-off-the-starter-of-a-pressure-machine-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-139675-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद करने गए कारीगर की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद करने गए कारीगर की करंट लगने से मौत
09 अहरौला के चांदनी चौक बाजार में मृतक बक्सा कारीगर रत्नाकर पांडेय की फाइल फोटो। संवाद
Link Copied
अहरौला। थाना क्षेत्र के चांदनी चौक बाजार में शुक्रवार देर रात बक्सा निर्माण की दुकान पर काम कर रहे एक कारीगर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कारीगर प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद करने गया था। स्टार्टर में करंट आने से उसकी मौत हो गई। अंबेडकरनगर जनपद के जैतपुर थाना क्षेत्र के बेरमा गांव निवासी रत्नाकर पांडेय (38) दुकान पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह चार-पांच माह से अहरौला थाना क्षेत्र के चांदनी चौक बाजार में पंकज गुप्ता की बक्सा निर्माण करने वाली दुकान पर बतौर कारीगर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम वे बक्से के निर्माण कार्य में व्यस्त थे कि अचानक प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद हो गया। परिजनों ने बताया कि वह बक्सा बनाने का कार्य भूतल पर कर रहे थे। ऊपर बाइक का शोरूम है। भूतल पर ही बाइक धुलाई के लिए प्रेशर मशीन लगी हुई थी, जो चालू थी। इसी दौरान रत्नाकर ने प्रेशर मशीन का स्टार्टर बंद करने की कोशिश की तभी करंट उतरने से वह चिपक गए। कुछ देर बाद जब साथी कर्मियों ने देखा तो उन्हें बेहोश पाया। उन्हें दुकान मालिक व स्थानीय लोग उन्हें लेकर आजमगढ़ पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह दो पुत्रियों के पिता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।