फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A teacher who had come to his in-laws' house died under suspicious circumstances

Azamgarh News: ससुराल आए शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A teacher who had come to his in-laws' house died under suspicious circumstances
सरायमीर। थाना क्षेत्र के करहां मऊ गांव में बुधवार की सुबह ससुराल आए शिक्षक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अमित कुमार राव (34) नगर पंचायत मार्टीनगंज के अटल नगर मोहल्ला निवासी थे। वह जौनपुर जनपद के शाहगंज ब्लॉक स्थित प्राइमरी विद्यालय भदैनी में अध्यापक के पद पर तैनात थे। तीन दिन पहले वे अपने ससुराल करहां मऊ आए थे और वहीं से विद्यालय आते-जाते थे। बुधवार सुबह पत्नी पूनम नाश्ता बनाने के लिए कमरे में गई, कुछ देर बाद लौटने पर पति को मृत पाया। गांव के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमित राव अपने परिवार में चार भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी तीन साल की एक बेटी है। थाना प्रभारी निहार नंदन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपेार्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed