{"_id":"6a6bb2c6179b049f33041813","slug":"a-strong-booth-is-built-only-by-creating-an-ideal-team-dharampal-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-154555-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श मंडल के निर्माण से ही होता है सशक्त बूथ का निर्माण : धर्मपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श मंडल के निर्माण से ही होता है सशक्त बूथ का निर्माण : धर्मपाल
नगर के एक होटल में प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह का स्वागत करते भाजपा के पदाधिकारी। श्
Link Copied
आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह बृहस्पतिवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने एक होटल में मंडल के तीनों जिलों के जिलाध्यक्षों, विधायकों, मंडल अध्यक्षों, अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करके संवाद किया। मंडल अध्यक्षों के साथ बूथ विजय की रणनीति साझा की और आदर्श मंडल निर्माण, मंडल संचालन का मंत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि मंडल की संरचना संगठन की धुरी है। आदर्श मंडल के निर्माण से ही मजबूत शक्ति केंद्र और सशक्त बूथ का निर्माण होता है, जिससे जिला व प्रदेश संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव का केंद्र मंडल होगा। मंडल की सक्रियता से ही शक्ति केंद्र मजबूत होंगे और शक्ति केंद्रों की मजबूती से बूथ सशक्त होंगे, जो भाजपा की विजय का आधार बनेंगे। अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने समरसता संकल्प अभियान प्रारंभ किया है। यह अभियान जन-जन तक श्री गुरु रविदास जी के विचारों को पहुंचाने और भारतीय संस्कृति, धर्म और सामाजिक समरसता के लिए उनके योगदान से समाज को परिचित कराने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में भाजपा गोपालपुर से प्रत्याशी रहे सत्येंद्र राय ने प्रदेश महामंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, दानिश आजाद अंसारी, विधायक केतकी सिंह, प्रदेश मंत्री सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।