Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A special campaign for adding and amending names will be run at all booths today.

Azamgarh News: आज सभी बूथों पर चलेगा नाम जुड़वाने और संशोधन का विशेष अभियान

Sat, 21 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A special campaign for adding and amending names will be run at all booths today.
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित होगा। इस दौरान बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची और आवश्यक प्रपत्रों के साथ मौजूद रहेंगे। अभियान 22, 28 और 29 नवंबर को भी चलेगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकती हैं। नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 तथा विवरण में संशोधन और निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरना होगा।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जांचने और ऑनलाइन आवेदन के लिए voters.eci.gov.in पोर्टल या ईसीआइनेट एप का उपयोग किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन बीएलओ, तहसील स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्र और संबंधित निर्वाचन कार्यालयों में जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र भारतीय नागरिक नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से बूथ पर पहुंचकर नाम और विवरण जांचने की अपील की है। सहायता के लिए हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed