{"_id":"5f4f90508ebc3e54d55724b5","slug":"a-reward-of-25-thousand-arrested-in-an-encounter-azamgarh-news-vns544803269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबारी। दीदारगंज पुलिस ने बुधवार को पुलिस पर फायरिंग कर भागने वाला 25 हजार के इनामिया गैंगेस्टर के आरोपी जितेंद्र पुत्र बलिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में छह आपराधिक मुकदमे दर्ज है। उसका साथी भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम मार्टीनगंज से भादो की तरफ जाते समय इंडेन गैस गोदाम बनगांव मार्टिनगंज के पास एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी देख भागने लगे। पीछे बैठा व्यक्ति बाइक से कूदकर तमंचे से फायर कर दिया और खेतों की तरफ भागने लगा। इसे दौड़ा पकड़ लिया गया। दूसरा व्यक्ति बनगांव की तरफ बाइक लेकर भाग निकला। पीछा किया गया, लेकिन हाथ नहीं आया।
थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने जितेन्द्र पुत्र स्व. बलिहारी निवासी ग्राम भादो थाना दीदारगंज गैंगेस्टर एक्ट में वांछित था। उस पर 25 हजार का पुरस्कार भी घोषित था। इससे एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। फरार हुए आरोपी का नाम उदयराज पुत्र रामस्वरुप निवासी भादो है। तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग, गिरफ्तार
गोरिया बाजार। एसपी के निर्देश पर अंडाखोर तिराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने मोहम्मदपुर रोड से आ रहे युवक को रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। हालांकि हमले में एसओ बाल-बाल बच गए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर बुधवार को चेकिंग की जा रही थी। अंडाखोर तिराहे पर मोहम्मदपुर रोड की तरफ से आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो पुलिसवालों को लक्ष्य कर जान से मार डालने की नीयत से फायर कर दिया गया। गोली कनपटी के पास से निकल गई। दौड़ाकर कर आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में अपना नाम रियाज अहमद पुत्र अब्दुल हई निवासी मोहम्मदपुर थाना बिलरियागंज, बताया। आरोपी के कब्जे से पिस्टल, दो मैगजीन, कारतूस बरामद हुआ है। जेल भेज दिया गया है।