फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A population of two thousand has been craving for water for two months.

Azamgarh News: दो माह से पानी को तरस रही दो हजार की आबादी

Thu, 12 Oct 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
A population of two thousand has been craving for water for two months.
आजमगढ़। नगर के नरौली मुहल्ले में विगत दो माह से नगर पालिका से होने वाले पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। जिसके कारण लोग निजी संसाधनों और हैंडपंपों पर पानी के लिए निर्भर हैं। नगरपालिका का कोई कर्मी शिकायत के बाद भी देखने नहीं पहुंचा कि आखिर पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद आजमगढ़ के नरौली वार्ड की कुल आबादी लगभग दो हजार के आसपास है। इस मुहल्ले में ज्यादातर पिछड़ी और अनुसूचित जाति के लोग ही निवास करते हैं। नगर पालिका द्वारा यहां पर पानी की आपूर्ति की जाती है। जिसके लिए उसके द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई है। इसके साथ ही जगह-जगह हैंडपंप की बाेरिंग भी कराई गई है। वर्तमान में दो माह से पूरे मुहल्ले में नगर पालिका से होने वाले पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। जिसका परिणाम है कि लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। पीने के पानी के लिए लोग निजी संसाधनों के साथ ही हैंडपंपों पर निर्भर हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगरपालिका से की लेकिन अब तक इसके बाद भी कोई यह देखने तक नहीं आया कि आखिर मुहल्ले में पानी की आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed