{"_id":"60fda98e8ebc3e5f0f600e01","slug":"a-mill-and-a-shed-of-semri-submerged-in-water-azamgarh-news-vns6024496189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की और सेमरी का एक पुरवा पानी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवारा क्षेत्र में पानी से घिरे चक्की गांव में पानी के बिच से गुजर कर जाते लोग।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
लाटघाट। तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घाघरा नदी में बढ़ोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। जिससे चक्की गांव और सेमरी का एक पुरवा मैरूंड हो गया है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके कारण कई गांवों के लोग निजी नाव से आवागमन करने को विवश हैं।
विज्ञापन
रविवार को दो लाख तीस हजार क्यूसेक पानी कतरैनिया और बनबसा से घाघरा नदी में छोड़ा गया है। जिससे दर्जन भर गांवों के चारों तरफ पानी भर गया है। बाढ़ और कटान की सूचना पर प्रभारी तहसीलदार विनय प्रभाकर ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र का मुआयना किया है। बाढ़ चौकियों पर राजस्वकर्मियों को निरंतर तैनात रहने के निर्देश दिए हैं। दर्जनभर गांवों के चारों तरफ बाढ़ का पानी भर गया है। तहसील क्षेत्र के 25 बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। घाघरा नदी का जलस्तर और बढ़ा तो लोगों के घरों में पानी भर जाएगा। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो जाएगा। देवारा खास राजा के छोटी-छोटी 15 बस्तियां, सोनौरा की दो बस्ती और औघड़गंज की दो बस्तियां तथा सेमरी की दो बस्तियां बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। बाढ़ चौकियों पर राजस्व कर्मियों को 24 घंटे अलर्ट रहने की बात कही जा रही है। चक्की और सेमरी गांव का एक पुरवा मैरूंड हो गया है। प्रभारी तहसीलदार सगड़ी विनय प्रभाकर ने बताया कि लेखपाल द्वारा फोटो व बताने के अनुसार गांगेपुर परसिया में कटान तेज हो रही है। उसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से दर्जनभर गांवों का संपर्क मार्ग कट गया है। लोग कमर भर पानी से होकर जा रहे हैं या तो अपने निजी नाव से आवागमन कर रहे हैं। चक्की हाजीपुर सोनौरा के लोग निजी नाव से अपने आवश्यक सामानों की खरीद के लिए गांव से बाहर जा रहे हैं। दवा के लिए या किसी भी सामान की जरूरत थी सामान के लिए उन्हें अपने निजी नाव का ही सहारा लेना पड़ रहा है। शनिवार की शाम डिघिया गेज पर नदी का जलस्तर 70.99 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को बढ़कर 71.01 मीटर हो गया। वहीं बदरहुंआ गेज पर शनिवार की शाम जलस्तर 71.68 मीटर दर्ज किया गया था जो रविवार को एक सेमी घटर 71.67 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।