{"_id":"67646a9cf58e9f47ea0cf384","slug":"a-middle-aged-man-who-came-to-get-his-wife-treated-died-in-a-road-accident-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-124955-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पत्नी का इलाज कराने आए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पत्नी का इलाज कराने आए अधेड़ की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के झंडा तिराहा के समीप आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर बाइक सवार युवक ने सड़क पर पैदल चल रहे युवक को धक्का मार दिया। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास की लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को नरौली स्थित एक अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमूवारी गांव निवासी दिनेश राम (55) बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे नरौली स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल से निकल कर रोड क्रास कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया। इस हादसे में दिनेश राम व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दिनेश के परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब दो बजे मौत हो गई। वहीं जिला अस्पताल से बाइक सवार युवक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक दिनेश राजगीर का काम करता था। वह दो चार पुत्री व दो पुत्र का पिता था।