फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A lot of yoga was done for health, Dhoom remained

Azamgarh News: सेहत के लिए खूब किया गया योग, रही धूम

Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
A lot of yoga was done for health, Dhoom remained
जनपद में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने सेहत के लिए खूब योग किया। साधकों ने लोगों को योेग की खूबियां बताईं और इसे निरोगी रहने के लिए उत्तम बताया। मुख्य कार्यक्रम नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ जहां सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अधिकारियों संग योग किया। नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपदवासियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ, मंडलायुक्त मनीष चौहान, डीएम विशाल भारद्वाज और आला अधिकारियों ने योगाभ्यास किया। निरहुआ ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए योग जरूरी है। खुद को फिट रखने के लिए योग करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी से इस अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि योग हमारी पुरानी परंपरा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग के बारे में सभी को जागरूक किया तो आज पूरा देश इसके महत्व को बखूबी समझते हुए सहभागिता कर रहा है। इस मौके पर मंडलायुक्त मनीष चौहान, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय आदि उपस्थित थे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस परिसर में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। परिसर में योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी शैलेंद्र लाल सहित पुलिस अधिकारियों और मातहतों ने योग किया। आईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि निश्चित रूप से योग का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ऐसे में योग करते रहना चाहिए, जिससे सभी लोग स्वस्थ रह सकें।पीएसी केपीएसी ग्राउंड बलरामपुर में पीएसी सेनानायक पूनम की उपस्थिति में योग मंच के योगगुरु देवविजय यादव ने योग प्रोटोकॉल सहित सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया। सभी अधिकारियों व पीएसी कर्मियों ने मनोयोग के साथ योग का अभ्यास किया। इस दौरान योगगुरु ने कहा कि योग सिर्फ एक दिन करने की नहीं बल्कि हर रोज करने की चीज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed