{"_id":"66731926be318fc5cb05b1c3","slug":"a-laborer-died-after-coming-in-contact-with-a-wire-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-116787-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आंधी में गिरे तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आंधी में गिरे तार की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
सरायमीर। थाना क्षेत्र के टेवखर गांव में बुधवार की सुबह सिवान में गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरायमीर थाना क्षेत्र के रंगडीह गांव निवासी अशोक मजदूरी करता था। रोज की भांति वह बुधवार की सुबह नौ बजे साइकिल से पारा गांव में मजदूरी करने जा रहा था। जैसे ही वह गांव के सिवान में पहुंचा 11 हजार वोल्ट करेंट की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को इसकी सूचना देकर बिजली को कटवाया और थाने को सी इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही सरायमीर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की शादी हुई थी लेकिन उसके पास कोई संतान नहीं थी। उसके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र कौरा गहनी के जेई अवधेश पाल ने बताया कि इसी उपकेंद्र से पारा, रंगड़ीह, टेवखर आदि गांवों में विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार को रात्रि में करीब साढ़े 12 बजे आंधी आई थी तभी यह तार टूट कर गिरा था। घटना के बाद मृतक के स्वजनों ने मुआवजा की मांग की है वहीं लेखपाल महेंद्र कुमार का कहना है कि भूमिहीन हैं, इस लिए मुआवजा नहीं मिलेगा। विद्युत उप खंड अधिकारी मार्टीनगंज गिरीश सिंह ने कहा कि विद्युत सुरक्षा आयोग के इंस्पेक्टर जांच करेंगे। उसके बाद जो प्रावधान होगा, वह मिलेगा।