फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A grand procession was taken out for the marriage of Shiva.

Azamgarh News: शिव विवाह की निकाली भव्य शोभायात्रा

Mon, 16 Feb 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
A grand procession was taken out for the marriage of Shiva.
07 सगड़ी तहसील के जीयनपुर में महा​शिवरात्रि पर निकली ​​शिव बारात ।
सगड़ी: महाशिवरात्रि पर जीयनपुर में शिव विवाह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्त अबीर गुलाल उड़ाते नाचते गाते चल रहे थे। इस दौरान जीयनपुर चौक सहित जगह-जगह डांडिया नृत्य और कलाकारों द्वारा अन्य डांस किया गया, जो लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा जगह-जगह बारातियों की स्वागत के लिए मिष्ठान और जलपान की व्यवस्था की गई थी। फूलपुर: कस्बा में लकी कसौधन के तत्वाधान में भगवान शंकर की भव्य बरात व झांकी निकाली गई। बारात बाबा परमहंस कुटी से निकलकर पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए शंकर जी तिराहा पहुंची जहां शिव पार्वती विवाह का आयोजन हुआ। अंबारी: क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मकसुदिया स्थित प्राचीन प्रकट शिवलिंग झारखंडे महादेव मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक और पूजन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। मेंहनगर: श्री मंडलेश्वर महादेव गौरा, गिरीश्वर महादेव मंदिर और लखराव पोखरे के महादेव घाट व निरंजन कुटी पर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। शिवलिंग पर जलाभिषेक कर बाबा भोले का आशीर्वाद लिया। हर हर महादेव की जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।
विज्ञापन


101 पार्थिव शिवलिंग का पूजन हुआ-अहरौला: महाशिवरात्रि के दिन दुर्वासा धाम में विधिवत 101 कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद शाम को भव्य शिव बरात निकाली गई, जो दुर्वासा धाम से निकलकर कई मार्गों से होते हुए पुन: दुर्वासा धाम मंदिर पर आकर समाप्त हो गई। पहले कन्या पूजन, ब्राह्मण पूजन फिर 101 पार्थिव शिवलिंग का पूजन हुआ। शाम को द्वारपूजन के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने प्रसाद ग्रहण किया। सरायमीर: शिव मंदिर व राम जानकी मंदिर में महाशिवरात्रि पर भव्य जलाभिषेक व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा नदियों के संगम से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने नगर भ्रमण के बाद जलाभिषेक किया। इसके बाद शाम को भगवान शिव की बारात निकाली गई। बिलरियागंज: श्रीनगर, पटवध, जैगहां, शहाबुद्दीनपुर, बिलरियागंज, झारखंडेय महादेव सहित अन्य शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। फरिहा: शिव पार्वती मंदिर फरिहा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इसके अलावा हुसामपुर बड़ागांव, बाबूराम का पूरा, उम्मा के पूरा स्थित शिव मंदिरों में भी देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। जहानागंज: मवेशी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed