फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   girl living in a live in relationship committed suicide by hanging herself in azamgarh

Azamgarh News: लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने खुद लगाई थी फांसी, शादी को लेकर प्रेमी से हुआ था विवाद

Tue, 06 Aug 2024 04:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2024 04:58 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान मोहल्ला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं, मृतका की मां ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
girl living in a live in relationship committed suicide by hanging herself in azamgarh
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के शहर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मस्थान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की हुई मौत से आखिरकार पर्दा उठ ही गया। शादी की जिद पर अड़ी युवती प्रेमी से झगड़ा करने के बाद खुद फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इसका खुलासा पुलिस ने किया।

विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए प्रेमी ने बताया कि जिस दिन उसकी प्रेमिका ने फांसी लगाई थी, उस दिन भी उसने शादी की जिद को लेकर कहासुनी की थी। झगड़ा करने के बाद दोनों एक ही कमरे में सो गए थे। जब नींद खुली तो वह फंदे से लटक रही थी।
विज्ञापन




महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम परमेश्वर का पूरा गांव निवासी खुशबू यादव (23) बीए की छात्र है। कुछ माह पूर्व उसकी मुलाकात शहर में पढ़ने वाले राजू यादव से हुई थी। राजू यादव मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के पीयुंआ ताल गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही मुलाकात में दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। दोनों में फोन से बातचीत होने लगी। इसके बाद दोनों ब्रह्मस्थान स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर एक साथ रहने लगे। राजू ने बताया कि उसने खुशबू के साथ शादी करने का वादा किया था। खुशबू शादी करने की जिद करने लगी थी। गुस्से में खुशबू ने उसका मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया था।


आरोपी राजू ने बताया कि दो-तीन अगस्त की रात में भी उसका खुशबू के साथ विवाद हुआ था। फिर दोनों एक ही कमरे में सो गए थे। खुशबू ने रात के समय कमरे की छत में लगे पंखे से गमछा से फंदा लगाकर लटक गई। जब उसकी नींद खुली तो उसे लटका हुआ देखकर आसपास के लोगों को बुलाकर नीचे उतरवाया। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर पर इस मामले में राजू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed