फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A five-year-old child died after drowning in a pond

Azamgarh News: पोखरी में डूबने से मासूम की मौत

Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
A five-year-old child died after drowning in a pond
29 : मृतक अर्जुन की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : jammu kashmir news
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम देवरिया में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे संजय राम के इकलौते पुत्र पांच वर्षीय अर्जुन की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। अर्जुन की मौत से पूरा परिवार सदमे हैं। अर्जुन के पिता एक साल के अंदर दो पुत्रों की मौत से पूरी तरह से टूट चुके हैं।
विज्ञापन

अर्जुन अपने चचेरे भाई 6 वर्षीय करन के साथ गांव में गया था। घर लौटते समय गांव के मध्य में स्थित पोखरी में अर्जुन फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। करन चिल्लाते हुए घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। ग्रामीण और परिवार वाले तुरंत पोखरी की ओर भागे, लेकिन तब तक अर्जुन पानी में समा चुका था।
विज्ञापन

आसपास के लोग जो तैरना जानते थे। वह उसकी तलाश में पोखरी में कूद गए। लगभग 30 मिनट की तलाश के बाद उसके शव को पोखरी से बाहर निकाला। अर्जुन का शव बाहर आते ही माता और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव की आंखें भी उनका रूदन सुन नम हो गईं थीं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की मौत एक वर्ष पूर्व निमोनिया से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अदालत सरोज ने बताया कि यह पोखरी में डूबने की तीसरी घटना है। चार वर्ष पूर्व तहसील में मत्स्य पालन की नीलामी के दौरान तत्कालीन एसडीएम को शिकायत पत्र देकर गांव वालों ने कहा था कि इस पोखरी में मत्स्य पालन न किया जाए, क्योंकि यह गांव के मध्य में स्थित है और खुदाई एवं पानी भरने से लोगों के लिए समस्या बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed