फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fine of Rs 53860 imposed on 19 BDOs and others

19 बीडीओ सहित अन्य पर लगा 53860 रुपये का जुर्माना

Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 53860 imposed on 19 BDOs and others
मनरेगा योजना का संचालन लोगों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किया गया था। मनरेगा योजना में कार्य करने के बाद भी बहुत से लोगों को समय से मजदूरी का भुगतान नहीं होता। इसे संज्ञान में लेते हुए सीडीओ द्वारा 19 बीडीओ सहित अन्य पर 53860 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसमें से सात विकास खंडों से अब तक 24271 रुपये की वसूली भी हो चुकी है।
विज्ञापन

मनरेगा जॉब कार्ड धारियों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष मनरेगा जॉब कार्ड धारियों को रोजगार तो जनपद में दिया गया लेकिन उनके भुगतान में देेरी की गई। समीक्षा के दौरान इसकी जानकारी होने पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला द्वारा 19 खंड विकास अधिकारियों, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकि सहायक, एपीओ, सहायक एकाउंटेंट, एकाउंटेंट आदि के खिलाफ 53860 रुपये का जुर्माना लगाया। इनमें से सात बीडीओ सहित अन्य लोगों से 24271 की वसूली भी की जा चुकी है।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सात लोगों से वसूली की जा चुकी है। शेष बचे लोगों को तीन दिन के अंदर जुर्माने की धनराशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। अगर उनके द्वारा ऐसा नहीं हुआ तो वेतन रोककर जुर्माने की धनराशि को वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके ऊपर लगा जुर्माना
आजमगढ़। जिन खंड विकास अधिकारियों सहित अन्य के ऊपर जुर्माना लगाया गया है। उसमें अजमतगढ़ के खंड विकास पर 30 रुपये, बिलरियागंज पर 629, हरैया पर 25, कोयलसा पर 284, लालगंज पर 4403, महराजगंज पर 82, मार्टीनगंज पर 9709, मेंहनगर पर 618, मुहम्मदपुर पर 57, पल्हना पर 9655, पल्हनी पर 1409, पवई पर 8663, फूलपुर पर 24, रानी की सराय पर 220, सठियांव पर 22, तहबरपुर पर 33, तरवां पर 11617 और ठेकमा खंड विकास अधिकारी सहित अन्य पर 828 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

इनसे अब तक हो चुकी है वसूली
आजमगढ़। इस मामले में अब तक सात खंड विकास अधिकारियों व अन्य से वसूली हो चुकी है। जिसमें कोयलसा से 284, पल्हना से 9295, पल्हनी से 404, फूलपुर से 8663, रानी की सराय से 24 और तरवां 5565 रुपये सहित कुल 24271 रुपये की वसूली हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed