फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fearless young man stole a newborn from a women's hospital

Azamgarh News: महिला अस्पताल से बेखौफ युवक ले उड़ा नवजात

Wed, 05 Jun 2024 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
A fearless young man stole a newborn from a women's hospital
आजमगढ़। जिला महिला अस्पताल में डिलेवरी के बाद वार्ड में शिफ्ट की गई प्रसूता का नवजात सोमवार की देर रात चोरी हो गया। बच्चा चोर द्वारा अस्पताल परिसर से नवजात को चोरी करने से हड़कंप मच गया। सीसी टीवी कैमरे में बच्चा चोर नजर आ रहा है। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस बच्चा चोर को पकड़ने को लेकर सीसी टीवी कैमरा खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के जफ्ती गांव की रहने वाली रंजना (22) पत्नी विजयपाल का प्रसव के लिए वह अपने मायके जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरसिंहपुर गांव आई थी। छह दिन पूर्व प्रसव पीड़ा होने पर मायके वाले उसे जिला महिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां ऑपरेशन से रंजना ने बच्ची को जन्म दिया।
विज्ञापन

प्रसव के बाद प्रसूता व नवजात को अस्पताल के दूसरे तल पर स्थित वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सोमवार की देर रात वार्ड में मौजूद आधा दर्जन से अधिक प्रसूता व तीमारदार महिलाएं अपने-अपने नवजात बच्चों के साथ सो रही थी। गार्ड भी अपनी ड्यूटी पर था और मोबाइल चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान टी शर्ट व हाफ लोवर पहना एक व्यक्ति बोतल में पानी लेकर उपर वार्ड में आया और रंजना के नवजात बच्ची को कपड़े में लपेट कर फरार हो गया। वार्ड के गेट पर ही गार्ड भी बैठा था कि इसके बाद भी बच्चा चोर युवक नवजात बच्ची को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गया और फिर बाइक से मुख्य चौक की तरफ रवाना हो गया। रात लगभग दो बजे प्रसूता की नींद खुली तो बच्ची को गायब देख कर उसके होश उड़ गए। शोर सुन अस्पताल प्रशासन खोजबीन में जुट गया। सीसी टीवी में बच्चा चोर की फुटेज भी कैद है। अस्पताल प्रशासन व पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस महकमा भी जांच में जुटा है।

देर रात लगभग दो बजे अस्पताल से नवजात बच्ची की चोरी हुई है। सीसी टीवी में चोर कैद है और पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पूरा प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरी हुई बच्ची को बरामद कर लिया जाए। - डॉ. विनय सिंह यादव, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed