फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A farmer plowing his field was shot dead

Azamgarh News: खेत की जोताई कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या

Sat, 30 Nov 2024 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
A farmer plowing his field was shot dead
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवली गांव में खेत की जोताई कर रहे किसान की अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

देवहटा गांव निवासी सुनील राय 50 घर पर खेती करते थे। उन्होंने एक ट्रैक्टर भी लिया था, जिससे वह दूसरे के खेतों की जोताई कर अपने परिवार की देखभाल करते थे। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे वह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ही नेवली गांव में खेत की जोताई करते समय अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन

गोली सीने में लगने के बाद वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए। ट्रैक्टर के हल की चपेट में आने से उनके चेहरे का आधा हिस्सा भी कट गया। परिजनों द्वारा फावड़े से सिर काटने की आशंका जताई जा रही है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों की पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed