फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A fake robbery story was created to avoid paying the loan

Azamgarh News: लोन चुकाने से बचने के लिए रची लूट की झूठी कहानी

Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
A fake robbery story was created to avoid paying the loan
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बैंक का लोन चुकाने से बचने के लिए डायल 112 पर 4,82,000 रुपये की लूट की झूठी सूचना दे दी। पुलिस ने मामले की जांच की तो सूचना फर्जी निकली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सूर्यप्रकाश नामक व्यक्ति ने दोपहर करीब 1.30 बजे पुलिस के डायल 112 पर लूट की सूचना दी। बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के मतौलीपुर बाईपास से वह ऑटो से जा रहा था। इस दौरान दो बाइक से पांच लोग आए और उसके पास बैग में मौजूद 4,82,000 रुपये लूटकर भाग गए। सूचना मिलते ही सिधारी थाना, शहर कोतवाली और एसपी सिटी शैलेंद्र लाल समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो कोई भी बाइक ऑटो के पीछे नजर नहीं आया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो ऑटो चालक सूर्यप्रकाश ने सच्चाई बताई। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आरोपी ने कर्ज से बचने के लिए लूट की कहानी रची। पुलिस ने तकनीकी जांच और पूछताछ के आधार पर सत्यता का खुलासा किया। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed