{"_id":"68e7fd58f4b7f6d0520b1992","slug":"a-dispute-between-two-student-groups-resulted-in-a-bullet-hitting-a-young-man-in-the-jaw-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-138904-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: दो छात्र गुटों में विवाद, युवक के जबड़े में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: दो छात्र गुटों में विवाद, युवक के जबड़े में लगी गोली
विज्ञापन
गोली लगने से घायल मोनू चौहान।
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के शारदा तिराहा पर बृहस्पतिवार की शाम दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक के जबड़े में गोली लग गई। वहां मौजूद युवक भाग निकले। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। कुछ लोग इसे लक्षीरामपुर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार चल रहा है।
मेहनगर थाना क्षेत्र के सरदारगंज रानीवासी मोनू चौहान (22) सिधारी थाना क्षेत्र के सम्मोपुर में रहकर डीएवी में बीकॉम कर रहा है। वह बृहस्पतिवार की शाम अपने दोस्तों के साथ शारदा चौराहा के पास मौजूद था। वहां कुछ और युवक आए और दोनों में विवाद हो गया। तभी एक युवक ने मोनू चौहान को गोली मार दी। गोली इसके जबड़े में जा लगी। युवक लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वहां मौजूद लोग उसे लेकर पास के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सक ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसे तत्काल शहर के लछीरामपुर स्थिति एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली की शारदा चौराहे पर गोली चलने की घटना की सूचना मिली है। युवक के जबड़े में गोली लगी है। युवाओं का एक समूह था। दो समूहों में विवाद हुआ जिससे युवक के जबड़े में गोली लगी है। मामले की जांच चल रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।