फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A campaign will be launched to inculcate the spirit of service among the students

छात्र-छात्राओं में सेवा भाव जागृत करने के लिए चलाया जाएगा अभियान

Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched to inculcate the spirit of service among the students
आजमगढ़। शहर के हरिश्चंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आर्यमगढ़ की बैठक हुई। बैठक की शुरूआत मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प चढ़ाया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश गड़िया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्कूली छात्र-छात्राओं में सेवा भाव जागृत करने के लिए विशेष अभियान चलाएगी। परिषद अपने कार्यकर्ताओं के सेवा व साहस के कार्यों को संकलित कर पुस्तिका प्रकाशित कर छात्र-छात्राओं में वितरित करेगी। जिसे पढ़कर खुद से वे सेवा कार्य के लिए अपने को समर्पित कर सकें।
विज्ञापन

प्रांत संगठन मंत्री आनंद गौरव ने कहा कि कोविड-19 की भयावह स्थिति के बीच देश-प्रदेश के अस्पतालों में रक्त की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में छात्र संगठनों ने अस्पतालों में रक्त की कमी पूरा करने का बीड़ा उठाया है। प्रांत मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन विस्तार पर चर्चा किया। इस मौके पर विद्मार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री मनीष, विभाग संयोजक संदीप स्वरुप, जिला संगठन मंत्री शिवम पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री अंतरिक्ष सिंह, नगर अध्यक्ष जगदंबा सिंह, डा. आनंद सिंह, डा. अब्दुल अजीज आजमी, तहसील संयोजक हिमांशु सिंह, नगर मंत्री अमर सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता जिला प्रमुख डा. प्रशांत राय और संचालन जिला संयोजक रंजीत सिंह राकी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed