फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A box of Mobil oil and 25 tyres worth Rs 50,000 stolen

Azamgarh News: एक पेटी मोबिल ऑयल, 25 टायर सहित 50 हजार की चोरी

Mon, 15 Sep 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A box of Mobil oil and 25 tyres worth Rs 50,000 stolen
सरायमीर। संजरपुर बाजार में शनिवार की रात चोर एक ऑटो सर्विस की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 50 हजार के सामान उठा ले गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई, मौके पर पहुंच पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन कर लौट आई।
विज्ञापन

दुकान के मालिक इमरान अहमद के अनुसार उनकी दुकान संजरपुर पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। शनिवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक पेटी मोबिल ऑयल, 25 टायर समेत करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों ने दुकान का टूटा ताला देखा और इसकी जानकारी दुकान मालिक को दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस बूथ के पास इस तरह की वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। उधर, इस मामले में थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं है। सूचना मिली थी, थाने के सिपाही आदि मौके पर गए थे, जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed