Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A blockade was imposed over the molestation of a minor, and a demand was made to remove the liquor contract

Azamgarh News: नाबालिग से छेड़खानी पर लगाया जाम, शराब का ठेका हटाने की मांग

Sat, 27 Sep 2025 07:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
A blockade was imposed over the molestation of a minor, and a demand was made to remove the liquor contract
36 महुला में चक्काजाम कर रहे लोगों से बात करती पुलिस
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 वर्षीय नाबालिग लड़की से शराब के नशे में धुत युवक के छेड़खानी करने पर ग्रामीणाें ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर महुला बाजार में शुक्रवार की शाम 6 बजे जाम लगा दिया। अधिकारियों के कार्रवाई का आश्वासन देने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शराब ठेके से करीब 500 मीटर दूर नशे में धुत युवक ने बच्ची के साथ छेड़खानी की और उसका मुंह दबाकर घायल कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर मौके पर पहुंचीं महिलाओं ने शोर मचाया, जिससे ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ठेका हटाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि शराब ठेके के कारण आए दिन महिलाओं और लड़कियों से दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती हैं। आक्रोशित महिलाएं भी बड़ी संख्या में ठेके पर पहुंचीं और विरोध दर्ज कराया। सूचना पर थानाध्यक्ष रौनापार मंतोष सिंह, कोतवाल जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी महुला विवेक सिंह, हाजीपुर चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह और लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष मंतोष सिंह ने आश्वासन दिया कि ठेके को हटाने की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। आरोपी युवक को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव बना हुआ है, पुलिस सतर्कता के साथ मौके पर डटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed