{"_id":"6aee38d3f0889574930f7fc5","slug":"a-bakery-owner-murdered-shahrukh-by-slitting-his-throat-with-a-knife-after-shahrukh-described-the-bread-as-stale-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-160145-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पावरोटी को बासी बताने पर बेकरी संचालक ने शाहरुख की चाकू से गला रेतकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पावरोटी को बासी बताने पर बेकरी संचालक ने शाहरुख की चाकू से गला रेतकर की थी हत्या
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी नहर के पास 28 अक्तूबर को मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पावरोटी को बासी और खराब बताने से नाराज बेकरी संचालक ने शाहरुख की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बेकरी संचालक अरशद अहमद (45) को शुक्रवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी का बंडल भी बरामद किया।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि 28 अक्तूबर को गौरी नहर के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। मृतक के भाई की तहरीर पर गंभीरपुर थाने में बेकरी के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मृतक के कपड़ों, साइकिल, घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। गोपनीय छानबीन और साक्ष्य संकलन के बाद बेकरी संचालक अरशद अहमद निवासी मंगरावा रायपुर का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह करीब 12-13 वर्षों से गौरी गांव में बेकरी चला रहा है। गंभीरपुर निवासी उसकी बेकरी से पावरोटी लेकर क्षेत्र में बेचता था। आरोप है कि वह पावरोटी को खराब और बासी बताकर प्रचारित कर रहा था, जिससे उसकी दुकान की बिक्री प्रभावित हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। आरोपी ने बताया कि 27 अक्तूबर को उसने शाहरुख को बहाने से बेकरी के पास खेतों के रास्ते नहर किनारे सुनसान स्थान पर बुलाया। वहां सब्जी काटने वाले चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। इसके बाद बेकरी में इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक की रस्सी से उसके पैर बांधकर वहां से चला गया। पुलिस ने आरोपी को छह नवंबर की रात करीब 12.05 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया। घटना में प्रयुक्त प्लास्टिक की रस्सी का बंडल बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।