फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   A 50-year-old man was married, when his wife came, she started strangulating him

Azamgarh News: 50 साल के व्यक्ति की शादी कराई, पत्नी आई तो दबाने लगी गला

Tue, 21 Jan 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
A 50-year-old man was married, when his wife came, she started strangulating him
अहरौला(आजमगढ़)। घर पर अकेले रह रहे एक व्यक्ति को दूसरी शादी के लिए मनाया। शादी के नाम पर लोगों ने 9 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले लिए गए और मानसिक रूप से बीमार महिला से शादी करा दी गई। आरोप है कि महिला ने व्यक्ति का गला दबाने की कोशिश की। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

आरोप है कि फरवरी 2023 में पूर्व परिचित नुशरत अली, कौशर, तमन्ना, नदीम जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। इन लोगों ने मखदूमपुर के इम्तियाज अहमद (50) को घर पर अकेले रहने का हवाला देकर शादी कराने के लिए कहा। इम्तियाज ने हामी भरी तो उक्त लोगों ने पांच लाख नकदी व चार लाख का आभूषण मांगें। जिसे इम्तियाज ने दे दिए। एक महीने तक शादी नहीं हुई तो इम्तियाज ने रुपये व आभूषण वापस मांगे। जहां ये सभी मिलकर 18 मार्च 2023 को एक महिला को इम्तियाज के घर ले गए जहां कहा कि यही आपकी पत्नी है आप के साथ रहेगी। इम्तियाज के मुताबिक, थोड़ी देर बाद वह महिला मेरा गला दबाने लगी। पता करने पर जानकारी हुई कि महिला मानसिक रूप से बीमार है। इसके बाद इम्तियाज को ठगी का पता चला। थाने पर तहरीर देने के बाद कार्रवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत की फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। जहां उसने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद 19 जनवरी को आठ लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed