{"_id":"56-97340","slug":"Azamgarh-97340-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का दिया निर्देश
Azamgarh
Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक, मुख्य सतर्कता अधिकारी गोरखपुर जोन पीएन राय ने शनिवार को रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर स्टेशन अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
शनिवार की दोपहर लगभग दो बजे पीएन राय ने आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर सर्व प्रथम टिकट आरक्षण रूम का निरीक्षण किया। वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक के स्टेशन की आने की खबर पर यात्री उनसे मिलने पहुंच गए। इस दौरान यात्रियों ने उनसे प्लेट फार्म नंबर एक पर लगे वाटर कूलर से ठंडा पानी न आने की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान वासबेेसिंग भी खराब मिला, शौचालय निरीक्षण में गंदगी देख वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक भड़क गए। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी। कहा कि रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था सहित यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखा जाए। स्टेशन पर व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त किया जाए। पीएन राय ने प्लेटफार्म नंबर दो के उच्चीकरण किए जाने के बारे में जानकारी ली तथा रेलवे के अभिलेखों की भी जांच पड़ताल की। बोगी इंडीकेशन बोर्ड बंद होने और प्रतीक्षालय में ताला लगा देख नाराजगी जाहिर की। कुछ लोगों द्वारा रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई। उन्होंने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य सुरेश शर्मा ने वरिष्ठ उप महाप्रबंधक से वीआईपी और विकलांगों के लिए अलग से आरक्षण खिड़की खोले जाने की मांग की। उन्होंने जल्द ही मांग को पूरा किए जाने का आश्वासन दिया।