फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   हत्या करने की सनक में वृद्ध को मार डाला था

हत्या करने की सनक में वृद्ध को मार डाला था

Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 19 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाने के कृतमलपुर गांव में बीते मंगलवार की भोर में वृद्ध की हत्या एक विक्षिप्त ने की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि गिरफ्तार युवक इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह मानसिक रोगी है, उसे हत्या करने की धुनकी सवार है। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चाकू बरामद कर उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। गौरतलब है कि बरदह थाने के कृतमलपुर गांव में बीते 14 मई की रात दरवाजे पर सो रहे वृद्ध इश्तियाक की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

मामले में इश्तियाक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अभी तफ्तीश में जुटी थी। इसी बीच घटना का खुलासा तब हुआ जब हत्या वाले दिन के दो दिन बाद ठेकमा बाजार निवासी एक व्यक्ति के ऊपर हमलाकर चाकू से उसकी उंगली काट दी गई। जबतक पीड़ित थाने पहुंचता आरोपी चंद्रशेन खून से सने कपड़े को लेकर थाने पहुंच गया। घटना का जिक्र किया। इसी बीच जिसकी उंगली कटी थी, वह भी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस चंद्रशेन को हिरासत में लेकर पूछताछ करना शुरू की। बातचीत के दौरान चंद्रशेन ने पुलिस के समक्ष कबूला कि उसने इश्तियाक की हत्या की है। थानाध्यक्ष ने आरोपी चंद्रशेन राय पुत्र लालजी निवासी थाना बरदह, ठेकमा बाजार के बयान की विडियो रिकार्डिंग भी कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि चंद्रशेन मानसिक रोगी है। ऐसे में उसे हत्या करने की सनक सवार रहती है। इसक्रम में 14 मई की रात उसने बिना किसी कारण के घर के बाहर दरवाजे पर सो रहें इश्तेयाक की गला रेत हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed