फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेहतर शिक्षा के लिए बांटी जाएंगी मुफ्त पुस्तकें

बेहतर शिक्षा के लिए बांटी जाएंगी मुफ्त पुस्तकें

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पल्हनी (आजमगढ़)। सर्वशिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के लगभग 5.40 लाख बच्चों में नि:शुल्क पुस्तकें बांटी जाएगी। उर्दू माध्यम के छात्रों में भी उर्दू की पुस्तकें बांटी जाएंगी। पिछले सत्र में पांच लाख 28 हजार पुस्तकों का वितरण किया गया था।
विज्ञापन

सर्वशिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों को पढ़ने के लिए कई तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एमडीएम सहित मुफ्त पुस्तकें और ड्रेस-स्कूल बैग दिए जा रहे। अप्रैल माह से ही परिषदीय विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान जारी है। 31 मई तक शतप्रतिशत बच्चों को नामांकन पूरा कर पहली जुलाई से पठन-पाठन शुरू कर देना है।
विज्ञापन

पहली जुलाई से सत्र शुरू होते ही हर छात्र को मुफ्त पुस्तकें दी जाएंगी। इसके लिए 5,40,123 सेट नि:शुल्क पुस्तक वितरण की कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 370516 छात्र और उच्च प्राथमिक के 163529 छात्रों के लिए पुस्तकों का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जबकि उर्दू मीडियम में प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के लगभग 6499 छात्रों के लिए उर्दू की पुस्तकों का प्रस्ताव भेजा गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू प्रधान ने बताया कि 31 मई तक प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में नामांकन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नि:शुल्क पुस्तकों के लिए क्रय आदेश जारी कर दिया गया है। जून माह में ही सभी पुस्तकें मंगा ली जाएंगी, ताकि पहली जुलाई से पुस्तकों के वितरण के साथ ही पठन-पाठन भी शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाठ्य पुस्तकों के वितरण को समय सारिणी निर्धारित
आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति तथा वितरण जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। इसके लिए समय सारिणी निर्धारित की गई है।

निर्धारित समय सारिणी के तहत 10 जून तक प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकों के निर्धारित सेट उपलब्ध कराने के लिए रूट चार्ट तैयार करना है। 15 जून तक रूट के अनुसार पुस्तकों को विद्यालयों तक पहुंचाया जाना है। 28 जून तक छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयवार पाठ्य पुस्तकों के सेट तैयार किए जाएंगे। एक जुलाई से पूर्व विद्यालयों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध करा दी जाएंगी। एक जुलाई को ग्राम शिक्षा समिति/विद्यालय प्रबंध समिति के मार्ग दर्शन में समारोह पूर्वक पुस्तकों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed