फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मनबढ़ ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका फाड़ी

मनबढ़ ने शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका फाड़ी

Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाने के प्राथमिक विद्यालय मसूरियापुर के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने गांव निवासी एक युवक के विरुद्ध तहरीर देकर उपस्थिति पंजिका फाड़ने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार युवक सोमवार की दोपहर विद्यालय पहुंचा और अध्यापकों को गालियां देने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो विद्यालय पर मौजूद शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका को फाड़ दिया।
विज्ञापन

शिक्षक विश्वनाथ तिवारी के मुताबिक सोमवार की दोपहर स्कूल के मध्यावकाश के समय बच्चे भोजन के बाद खेल रहे थे। इसी बीच कुछ बच्चे आपस में उलझ गए। बच्चों को तो समझा-बुझाकर हटा दिया गया। लेकिन बाद में गांव का एक मनबढ़ युवक विद्यालय पहुंचा और शिक्षकों को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अध्यापक के मुताबिक युवक के इस कृत्य का विरोध करने पर वह वहां रखी शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका को उसने फाड़ दिया। थानाध्यक्ष रौनापार तेजबहादुर सिंह ने बताया कि दोषी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed