{"_id":"56-88455","slug":"Azamgarh-88455-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई से बांध वृद्ध की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई से बांध वृद्ध की गला रेतकर हत्या
Azamgarh
Updated Wed, 06 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के पलिया अदाई गांव में सोमवार की रात बदमाशों ने वृद्ध की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। बदहवाश हालत में उसकी चीख पुकार सुन लोगों की घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। वृद्ध के पुत्र ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वृद्ध वृंदा प्रसाद (60) पुत्र जय श्री राम जीकोपार्जन के लिए चंडीगढ़ में रहता था। वहां भी उसकी संपत्ति है। दो माह पूर्व वह चंडीगढ़ से घर लौटा था। पलिया गांव में मौजूद मकान से हटकर भी दो कमरों का उसका मकान है, जिसमें दरवाजे नहीं लगे हैं। सोमवार की रात वह इसी मकान में सोने चला गया। रात को किसी समय बदमाश कमरे में दाखिल हुए और चारपाई पर सो रहे वृद्ध को रजाई सहित रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह दिन निकलने के बाद भी जब वृंदा कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी पत्नी गामा जगाने के लिए गई। जैसे ही उसने रजाई हटाई सामने का दृश्य देख बदहवाश हो गई। गामा के शोर मचाने पर परिवार के सदस्य के साथ पड़ोसी भी भागकर मौके पर पहुुंचे। लहूलुहान वृद्ध की लाश चारपाई पर देख लोग धाड़ मार रोने लगे। ग्रामीणों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के साथ ही कोतवाली प्रभारी ने हत्यारों तक पहुंचने के लिए फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों के साथ डाग स्क्वाड की टीम को भी बुलवाया। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। गांव में पहुंचे एएसपी ग्रामीण कैप्टन एमएम बेग ने मौका के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने का आदेश दिया। कोतवाल फूलपुर आशीष मिश्रा ने बताया कि वृद्ध के पुत्र राजकुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रापर्टी के विवाद का लग रहा है। लेकिन अन्य बिंदुओं पर भी गहनता से जांच की जा रही है।