{"_id":"56-88359","slug":"Azamgarh-88359-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रकों से 80 गाय और 35 बछड़े बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रकों से 80 गाय और 35 बछड़े बरामद
Azamgarh
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधरापुर। एसओजी टीम की सक्रियता से रविवार की रात कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार के पास से पुलिस ने सात पशु तस्करों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पकड़े गए चार ट्रकों से पुलिस ने 80 गाय के साथ 35 बछड़ों को बरामद किया। पकड़े गए पशु तस्करों का चालान करते हुए बरामद पशुओं को पुलिस गोशाला में भेज दिया। पूछताछ में पता चला कि बरामद गाय और बछड़ों को तस्कर फैजाबाद से लादकर बंगाल ले जा रहे थे।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय सिंह ने मय टीम थानाध्यक्ष कंधरापुर सुरेश सिंह को साथ लेकर रविवार की रात कंधरापुर थाने के मंदुरी बाजार के पास हवाई पट्टी के करीब गाड़ाबंदी की। इस दौरान कप्तानगंज की तरफ से आते ट्रकों को रोक कर तलाशी लेने पर गाय और बछड़े लदे मिले। पुलिस ने ट्रक में सवार सजीत कुमार यादव पुत्र शिवजी निवासी बलिया, संतोष तिवारी पुत्र स्व. सुरेश तिवारी निवासी बलिया, मेराज पुत्र रुस्तम व तौहीद, वसीम पुत्रगण ईशा खां निवासी गाजीपुर , मन्नान खां पुत्र दिलशाद निवासी गाजीपुर दिलदारनगर, हरिश्चंद्र पुत्र सुभाष गोंड़ निवासी बलिया को हिरासत में ले लियाथानाध्यक्ष ने बताया आरोपी मवेशियों को फैजाबाद जिले से लादे थे। थानाध्यक्ष कंधरापुर ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ में बताया कि वे इस पेशे में काफी दिनों से जुड़े है। इनके द्वारा हजारों गाय और बछड़ों को बंगाल भेजा जा चुका है। सभी के विरुद्ध पशु क्रूरता और गोवध अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज करके सातो पशु तस्करों का चालान कर दिया गया। जबकि गाय और बछड़ों को बरदह थाने के सरायमोहन गांव में स्थित पशुशाले में भेजवा दिया गया।