फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   काउंसलिंग पर रोक लगते ही उड़े होश

काउंसलिंग पर रोक लगते ही उड़े होश

Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले में दो हजार पदों पर प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती को पहले दिन सोमवार को काउंसलिंग के लिए आए अभ्यर्थियों को कोर्ट के आदेश के बाद काफी मायूसी हुई। अब अभ्यर्थियों को 12 फरवरी का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में दो हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए जारी की गई पहली कटआफ में लगभग 2407 अभ्यर्थियों को पहले चरण की काउंसलिंग में बुलाया गया था। सभी की काउंसलिंग सोमवार से आठ फरवरी तक होनी थी। पहले दिन सोमवार को सामान्य वर्ग की सूची में शामिल एक हजार अभ्यर्थियों में से 652 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जाफरपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में सुबह 10 बजे से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए चार काउंटर बनाए गए थे। पहले काउंटर पर क्रमांक एक से 157 क्रमांक तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग करानी थी, जिसमें से मात्र 16 ने ही काउंसलिंग कराई। यही स्थित अन्य काउंटरों पर भी रही, जहां अधिकतर अभ्यर्थीकाउंसलिंग कराने नहीं पहुंचे। काउंटर नंबर दो क्रमांक 158 से 332 क्रमांक में से नौ, काउंटर नंबर तीन पर क्रमांक 333 से 487 क्रमांक में से 21 और काउंटर नंबर चार पर क्रमांक 488 से 652 में से 23 अभ्यर्थियों ने अपने-अपने अभिलेखों की जांच करा कर जमा किया। इस तरह पहले दिन की काउंसलिंग में 652 अभ्यर्थियों में से मात्र 69 अभ्यर्थी ही शिक्षक बनने की लाइन में लगे रहे। शाम होते ही जैसे ही हाईकोर्ट के आदेश पर काउंसलिंग पर रोक लगाए जाने की खबर मिली, सभी के होश उड़ गए। बेसिक शिक्षा कार्यालय का चक्कर लगाने लगे। मंगलवार को काउंसलिंग की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों के चेहरे गिर गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोमारू प्रधान ने बताया कि काउंसलिंग के बाद लगभग चार बजे बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिंह की तरफ से भेजे गए मेल में हाई कोर्ट के आदेश पर 11 फरवरी तक प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया स्थगित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed