{"_id":"56-88354","slug":"Azamgarh-88354-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने घर में लगा ली फांसी
Azamgarh
Updated Tue, 05 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के महिपालपुर गांव में सोमवार की सुबह संदिग्ध कारणों से विवाहिता ने फांसी लगा ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर गए गए हुए थे। वापस लौटने पर शव देख उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस दौरान मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर बेटी के घर पहुंचे विवाहिता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी ही। पीड़ित पिता ने दामाद और उसकी मां को आरोपी बनाया है। बताया जाता है काफी हीलाहवाली के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
अहरौला थाने के चौबोलिया गांव निवासी चंद्रभूषण पांडेय की बेटी ममता देवी (21) की शादी अहरौला थाने के महिपालपुर गांव निवासी राकेश उपाध्याय से हुई थी। उसके पिता चंद्रभूषण पांडेय लगभग तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी राकेश से किए थे। इस दौरान उसके एक संतान है। सोमवार की सुबह परिवार के लोग उठे। परिवार के सदस्य अपने दिनचर्या में जुट गए। इस बीच ममता घर में अकेली थी। लेकिन परिजन पूर्वाह्न साढ़े दस बजे के करीब वापस लौटे तो देखे कि ममता का शव मकान की छत से लटका है। वह साड़ी के फंदे से धरन के सहारे लटक गई थी। शव देख परिवार के लोग धाड़ मार रोने लगे। आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। किसी ने इसकी सूचना ममता के मायके वालों के संग पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाई। थानाध्यक्ष अहिरौला संतोष शर्मा के अनुसार मृतका के पिता चंद्रभूषण पांडेय ने अपने दामाद और समधन पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया था। जिसके आधार पर दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना सीओ बूढनपुर करेंगी।