{"_id":"56-86906","slug":"Azamgarh-86906-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, जमकर हुई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, जमकर हुई बारिश
Azamgarh
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एक तरफ सरकार द्वारा डीजल के दाम बढ़ा देने से किसानों तेवर जहां गरम है, वहीं शुक्रवार की देर शाम जमकर हुई बारिश किसानों के लिए रामबाण साबित हुई। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। शहर क्षेत्र में केवल हल्की बारिश के साथ सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई। इससे आवागमन में दिक्कत हुई। यह बारिश गेहूं की फसल के लिए जहां फायदेमंद है, वहीं दलहन व तिलहन की फसलों के लिए नुकसान दायक है। फिलहाल किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। ओला पड़ने से एक बारगी वापस हो चुकी ठंड भी वापस आ गई थी। रात दस बजे के करीब एक बार फिर तेज हवाओं ने दस्तक दी, इससे कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।
शुक्रवार की शाम को अचानक मौसम ने करवट लिया और चौतरफा धुंध छा गई। इसके बाद शहर में छिटपुट जहां बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई है। ठेकमा, महराजगंज व गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार शाम को अचानक मौसम बदल गया। पहले तो हल्की बूंदा बादी हुई इसके बाद बरसात तेज हो गई। बिंद्रा बाजार संवाददाता के अनुसार बारिश से सड़कों पर पानी फैल गया। मालटारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी के साथ बारिश भी हुई।
जिला कृषि अधिकारी, आरएन सिंह ने कहा कि शुक्रवार को हुई बारिश व बूंदाबांदी किसानों की फसल के लिए काफी असरदायक साबित होगी। सिंचाई के अभाव में किसानों की गेहूं की फसल प्रभावित हो रही थी। ऐसे में जिन क्षेत्रों में बारिश हुई है, उन क्षेत्रों के किसानों के लिए बारिश रामबाण है। दूसरी तरफ दलहनी, तिलहनी फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदेय है। उन्होंने कहा कि ओला सभी फसलों के लिए नुकसानदायक है।