फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   साल भर में सिर्फ चार को मिले असलहे

साल भर में सिर्फ चार को मिले असलहे

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। चालू कैलेंडर वर्ष में जिले भर में सिर्फ चार आवेदकों को ही असलहे का लाइसेंस मिल पाया है। जबकि 1095 लोगों ने आवेदन किया था। पिछले साल की अपेक्षा इस साल में असलहे के लिए लाइसेंस का आवेदन करने वालों की संख्या जिले में बढ़ी है। आवेदनकर्ता कलेक्ट्रेट का निरंतर चक्कर काट रहे हैं। सरकारी कार्यप्रणाली कुछ ऐसी है कि विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद चालू साल तो क्या। लगता है आने वाले नए साल में भी आवेदनकर्ताओं को असलहाधारी बनने के लिए लंबा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2011 में 917 लोगों ने असलहे के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। इसके अनुक्रम में 137 लोगों को जिलाधिकारी द्वारा लाइसेंस जारी किया गया था। वहीं चालू कैलेंडर वर्ष 2012 में 15 दिसंबर तक जिले भर से असलहे के लाइसेंस के लिए 1095 आवेदन असलहा बाबू के पास एकत्र हुए हैं। लेकिन हालत यह है कि साल बीतने में मात्र 15 दिन शेष हैं और अब तक सिर्फ चार लोगों को ही असलहे का लाइसेंस मिल पाया है। जबकि शासन द्वारा तय मियाद के अनुसार आवेदन की तिथि से तीन माह के भीतर आवेदक की आवश्यकता, चरित्र समेत अन्य जांच संबंधी सारी औपचारिकताओं को पूरा कर असलहे का लाइसेंस दे देना चाहिए। लेकिन इसके लिए जिम्मेदार सरकारी मुलाजिमों का कहना है कि पहले विधानसभा चुनाव उसके बाद नगर पालिका चुनाव हुए। जिस वजह से इस ओर अधिकारियों का ध्यान नहीं जा पाया। साथ ही जांच संबंधी विभिन्न औपचारिकताएं भी नहीं पूरी हो पाई। इसके बाद जिलाधिकारी का स्थानांतरण होने से नए जिलाधिकारी के आने के बाद उन तक फाइलें नहीं पहुंच पाई। जिलाधिकारी भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि असलहे का लाइसेंस आवेदक की आवश्यकता के आधार पर और समस्त प्रकार की पुलिस-प्रशासनिक जांचों के उपरांत ही दिया जाता है। इसमें कभी-कभी समय भी लगता है। हालांकि अब प्रक्रिया पुन: आरंभ की जाएगी। आवश्यकताओं को परख कर और जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रति ग्राम पंचायत दस असलहे हैं जिले में
मऊ। जिले भर में वर्तमान में लगभग छह हजार लोगों के पास असलहे के लाइसेंस है। जिनमें 5200 के लगभग लाइसेंस अब तक जिले से निर्गत किए गए हैं। जबकि 800 के लगभग लाइसेंस गैर जनपदों से जारी हैं। वहीं जिले में 598 ग्राम पंचायतें हैं। इस आधार पर असलहों और ग्राम पंचायतों की संख्या देखी जाए तो एक ग्राम पंचायत में दस असलहे वर्तमान समय में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed