फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर धरना

गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर धरना

Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में आयोजित प्रदेशव्यापी धरने के तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं ने गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि सहित विभिन्न मांगाें को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने गन्ने का समर्थन मूल्य एवं भाड़े में वृद्धि सहित कई मांगे उठाई। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्वी उत्तर प्रदेश के महासचिव रामकमल राय ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध के विरोध में आवाज बुलंद की। कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ा है और किसानों की दुर्दशा हो रही है। हरिपाल सिंह ने कहा कि आज किसानों की सुनने वाली प्रदेश में सरकार नहीं है। कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से किसान खून के आंसू रो रहे हैं। रसोई गैस सिलेंडर की संख्या बारह की जाए। जिले में चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल दोहरीघाट और कोरौली माइनर द्वारा जल जमाव की समस्या से निराकरण के लिए जल निकासी की व्यवस्था की जाए। धरने के उपरांत कार्यकर्ताओं राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवीण राय, श्वेता राय, सुखारी पाल, जयप्रकाश सिंह, अंगद राजभर, दुर्गा यादव, वीरेंद्र तिवारी, अवधेश राय, श्रीराम सिंह, विजय राजभर, रमाकांत, बालचंद्र, महेंद्र, फौजदार, रामप्रवेश, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed