फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बेटे की चाहत में पति ने ढाया जुल्म, पहुंची थाने

बेटे की चाहत में पति ने ढाया जुल्म, पहुंची थाने

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोंगरिया/मेहनगर। लड़कियों को भले ही लड़कों के बराबरी का दर्जा दिया जा रहा हो, बावजूद इसके समाज में बेटे की चाहत कम नहीं हुई। मेहनगर थाना क्षेत्र के रायपुर पट्टी गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी को इसलिए प्रताड़ित कर रहा था कि उसके पास कोई पुत्र नहीं बल्कि चार पुत्रियां हैं। बार-बार की प्रताड़ना से तंग महिला रविवार को मेहनगर थाने में पति के विरुद्ध तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले ली।
विज्ञापन

पीड़ित महिला चंदा देवी (30) पत्नी संजय राम के मुताबिक लगभग पंद्रह वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई। शादी के बाद उसको चार पुत्रियां पैदा हुईं। इसमें सोनम (10), सपना (6), अन्नू (3), अंजलि (2) हैं। चंदा देवी का आरोप है कि शादी के बाद से उसको सिर्फ पुत्रियां ही पैदा हुईं। इसके चलते उसके परिवार के अन्य सदस्य उसे प्राय: ताना मारते रहते हैं। बेटा न होने की वजह से पति संजय भी उसे मारता-पिटता रहता है। शनिवार की रात भी बेटा न पैदा होने की बात से नाराज होकर संजय ने उसे बुरी तरह से मारपीटकर घायल कर दिया। बार-बार की मारपीट और प्रताड़ना से आजिज चंदा देवी ने रविवार को मेहनगर थाने में पति के विरुद्ध तहरीर दी। थानाध्यक्ष मेहनगर जगदीश कुशवाहा के अनुसार चंदा की तहरीर के आधार पर पति संजय और उसके माता-पिता के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर पति संजय को गिरफ्तार कर लिया गया। संजय के मां-बाप की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed