{"_id":"56-80891","slug":"Azamgarh-80891-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मियों को मनबढ़ों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसकर्मियों को मनबढ़ों ने पीटा
Azamgarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के औझौली पुल के पास बीते छह नवंबर की शाम मौजूद आधा दर्जन दबंगों ने बाइक सवार दो पुलिसकर्मियों को मार पीट कर घायल कर दिया। दोनों ने मुबारकपुर थाने में शिकायत की। बावजूद इसके रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी। शुक्रवार को पीड़ित पुलिसकर्मियों ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने थानाध्यक्ष को जमकर फटकारा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया। दोनों सुरक्षाकर्मी मृत हे.कांस्टेबल के पुत्र की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं।
बता दें कि मुबारकपुर थाना क्षेत्र के फिरोजाबाद गांव निवासी हे. कांस्टेबल रामलाल गौतम वर्ष 2009 में लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर कारबाइन के साथ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी बीच कुछ बदमाशों ने रामलाल को गोलियों से छलनी कर उनकी कारबाइन लूट लिया और फरार हो गए। उक्त घटना के बाद रामलाल के पुत्र विजय प्रकाश की सुरक्षा के लिए दो पुलिसकर्मियों को लगाया गया। वर्तमान में कांस्टेबल विगन प्रसाद और राजेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। बीते छह नवंबर की शाम दोनों बाइक से बाजार जा रहे थे। इसी बीच मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव के बाहर स्थित पुल पर मौजूद आधा दर्जन मनबढ़ों ने सिपाहियों की बाइक रोकवाई और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सिपाहियों ने मुबारकपुर थाने पर सूचना दिए। लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी। शुक्रवार की सुबह दोनों सुरक्षाकर्मी एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि कई बार दबंगों के घर दबिश दी गई वे घर पर मौजूद नहीं मिले।