{"_id":"56-80889","slug":"Azamgarh-80889-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई मैदान में होगा आजमगढ़ महोत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई मैदान में होगा आजमगढ़ महोत्सव
Azamgarh
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । आजमगढ़ महोत्सव इस बार नगर के जजी मैदान में नहीं होगा। शहर से बाहर आईटीआई कालेज में छह दिसंबर से तीन दिवसीय महोत्सव शुरू होगा। शासन स्तर से महोत्सव की स्वीकृति मिलने के बाद से जिला प्रशासन स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। महोत्सव की सफलता के लिए 13 समितियों का गठन किया गया है। समितियों में आवश्यकतानुसार 3 से 7 जनपद स्तरीय अधिकारियों को रखा गया है । जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों को दो से चार समितियों की निगरानी एवं उनके कार्यों की समीक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
महोत्सव की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि इस बार आजमगढ़ महोत्सव स्थानीय आईटीआई ग्राउंड में 6, 7, 8 एवं 9 दिसंबर को मनाया जाएगा। महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ ही देश के नामी गिरामी कलाकार उदित नरायण, मनोज तिवारी, ममता रावत, मालिनी अवस्थी आदि भी भाग ले रही हैं। इसके अलावा अन्य नामी गिरानी हस्तियों से भी संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ महोत्सव में 6 से 8 दिसंबर के बीच भोजपुरी शाम, कामेडी शो, सांस्कृतिक संध्या सहित अनेक कार्यक्रमों को शामिल किया गया है। समाज के हर वर्ग की दिलचस्पी और स्वस्थ मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए रूप रेखा तैयार की जा रही है ,जिसे जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अब्दुल समद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी आरपी कश्यप, मुख्य कोषाधिकारी अवध नारायन, उप जिलाधिकारी सदर अनिल कुमार, अध्यक्ष नपा परिषद के प्रतिनिधि अभिषेक जायसवाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित उपस्थित थे।