{"_id":"56-80761","slug":"Azamgarh-80761-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से नगदी और बाइक की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से नगदी और बाइक की लूट
Azamgarh
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के बराभनपुर गांव स्थित पुल के पास गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी को लूट लिया।
सराफा कारोबारी राकेश पुत्र गंगाजीत की माहुल बाजार में सराफा की दुकान है। गुरुवार की शाम वह अपनी दुकान बंद घर के लिए निकला। इसी बीच बराभनपुर गांव के बाहर स्थित पुल के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और राकेश की बाइक रोकवाकर तमंचा सटा दिया। राकेश को भयभीत कर बदमाशों ने उसकी बाइक, 1500 रुपये, दुकान और तिजोरी की चाबी छीन लिया। पीड़ित किसी तरह से थाने पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी।