{"_id":"56-80730","slug":"Azamgarh-80730-56","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी सराफा बाजार में हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी सराफा बाजार में हुआ कारोबार
Azamgarh
Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस के बाद सराफा बाजार में मंदी छायी तो छाई ही रह गई लेकिन कारोबार हुआ। दीपावली के दिन बाजार में केवल लक्ष्मी गणेश की पूजन की तैयारियां ही शबाब पर रहीं। कुछ लोगों को छोड़ दिया जाए तो बहुत सी दुकानों पर सन्नाटा पसरा रहा। फिर भी चांदी के सिक्के व बर्तन की बिक्री हुई। दीपावली के दिन दस लाख से कम का ही कारोबार रहा।
धनतेरस के दिन पर सराफा में करोड़ों का कारोबार हुआ। लेकिन उसके बाद दस लाख से ऊपर तक बाजार नहीं गया। दीपावली के दिन सराफा की दुकानों पर भीड़ काफी कम दिखी। व्यवसायी अशोक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल व राजकुमार आशीर्वाद ने बताया कि शहर में अधिक से अधिक दस लाख का कारोबार हुआ है। आज वह लोग अपनी दुकान की सफाई व जेवरात को सजोने में ही जुटे रहे। सुबह से चार बजे तक कुछ लोगों ने सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के व चांदी बर्तन की खरीददारी की। शाम को लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का पूजन अर्चन शुरू हो गया। आज ज्यादातर मिठाई की दुकानों पर ही लोगों की भीड़ जुटी रही। सर्राफा बाजार की खरीददारी करने वाले लोग धनतेरस पर ही अपनी खरीददारी कर चुके हैं। ऐसे में शाम को मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा अर्चन कर प्रसाद वितरित किया गया।